Commodity Tips; soybean-down-what-should-be-strategy-in-agri

सोयाबीन में गिरावट बढ़ी, एग्री में क्या हो रणनीति
मॉनसून की चाल को देखकर सोयाबीन में गिरावट बढ़ गई है। इसका दाम पिछले 1 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। उधर देश में दाल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने दाल मिलों को पर्यावरण नियमों में छूट दी है। भारत सरकार के आदेश के बाद राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार ने दाल मिलें लगाने की पक्रिया आसान कर दी है। एनसीडीईएक्स पर सोयाबीन का जून वायदा 0.6 फीसदी घटकर 3595 रुपये के आसपास दिख रहा है। वहीं चने का जून वायदा 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 3600 के करीब दिख रहा है।   
Commodity Tips
इस बीच बेस मेटल में भारी गिरावट आई है। कॉपर समेत सभी मेटल टूट गए है। दरअसल लंदन मेटल एक्सचेंज पर कॉपर दो हफ्ते के निचले स्तर पर आ गया है। डॉलर में बढ़त और यूरो में गिरावट के अलावा इटली संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। एमसीएक्स पर कॉपर का जून वायदा करीब 1 फीसदी टूटकर 460 रुपये के नीचे दिख रहा है जबकि एल्यूमीनियम का जून वायदा 0.45 फीसदी की कमजोरी के साथ 150 रुपये के करीब आ गया है।

सोने और चांदी में भी सुस्ती हावी है। डॉलर में बढ़त से ग्लोबल मार्केट कमजोर है और रुपए में मजबूती से घरेलू बाजार में दबाव है। इस बीच कच्चे तेल में गिरावट गहरा गई है। ब्रेंट थोड़ी देर पहले 75 डॉलर के नीचे फिसल गया था। एमसीएक्स पर सोने का जून वायदा 0.55 फीसदी की कमजोरी के साथ 31015 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं चांदी का जुलाई वायदा 0.46 फीसदी की कमजोरी के साथ 39796 के स्तर पर कारेबार कर रहा है जबकि कच्चे तेल का जून वायदा 0.15 फीसदी की कमजोरी के साथ 4520 के स्तर पर नजर आ रहा है।

निवेश सलाह

एमसीएक्स सोना (जून वायदा): खरीदें - 31150, लक्ष्य - 31400, स्टॉपलॉस - 31000

एमसीएक्स चांदी (जुलाई वायदा): खरीदें - 40000, लक्ष्य - 40300, स्टॉपलॉस - 39800

एमसीएक्स कच्चा तेल (जून वायदा): खरीदें - 4500, लक्ष्य - 4560, स्टॉपलॉस - 4460

एमसीएक्स निकेल (मई वायदा): बेचें - 1010, लक्ष्य - 990, स्टॉपलॉस - 1020

एमसीएक्स एल्यूमीनियम (मई वायदा): बेचें - 156, लक्ष्य - 152, स्टॉपलॉस - 158

If you want more information regarding the Market News & many other tips like share market tips, investing in stocks, share trading tips, commodity tips,mcx tips, intraday trading tips, stock market investment, equity tips, nifty tips, Best Stock Advisor, Best Advisory Company.


Call On This Number: 7909300201

Comments