बाजार के लिए अच्छे दिन अभी दूर:
बाजार के लिए अच्छे दिन अभी दूर हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने कहा 1-1.5 साल तक बाजार में कंसोलिडेशन या मंदी का दौर जारी रह सकता है। हालांकि, फार्मा और सीमेंट जैसे सेक्टर का प्रदर्शन अच्छा रह सकता है।
4 साल की तेजी के बाद बाजार में करेक्शन देखने को मिल रहा है। इस समय ज्यादातर हालात बाजार के लिए निगेटिव हैं। क्रूड में तेजी और ब्याज दरों में बढ़ोतरी से मुश्किल बढ़ी है। ग्लोबल लिक्विडिटी में भी कमी आ रही है लेकिन जापान, यूरोप से अभी भी लिक्विडिटी आ रही है। एफआईआई इमर्जिंग मार्केट्स में बिकवाली कर रहे हैं। एफआईआई की बिकवाली अभी जारी रह सकती है। अमेरिका में बेहतर रिटर्न के कारण एफआईआई लौट रहे हैं। हालांकि घरेलू निवेशकों से बाजार को सहारा मिल रहा है। नोटबंदी से म्युचुअल फंड में निवेश बढ़ा है। म्युचुअल फंड में आगे निवेश और बढ़ेगा।
बाजार पर सेबी की सख्ती पर बात करते हुए विक्रम कोटक ने कहा कि सेबी की एएसएम की पहल काफी अच्छी है। लेकिन एएसएम लिस्ट जारी करने का समय ठीक नहीं है। बाजार की आगे की चाल और दिशा पर विक्रम कोटक की राय है कि बाजार में अभी और गिरावट बाकी है। बाजार के लिए कई चिंताएं बनी हुई हैं। आगे बाजार में 1-1.5 साल मंदी रह सकती है। लेकिन म्युचुअल फंड में निवेश कम होने के आसार नहीं हैं।
लार्जकैप या मिडकैप किसको अहमियत दें? इस सवाल पर विक्रम कोटक ने कहा कि मिडकैप में खासी तेजी के बाद करेक्शन देखने को मिल रहा है। मिडकैप के वैल्युएशन काफी महंगे हो गए थे। आगे लार्जकैप का प्रदर्शन मिडकैप से बेहतर रहेगा। मिडकैप शेयरों में अभी और गिरावट बाकी है।
विक्रम कोटक के मुताबिक चुनिंदा सेक्टर में निवेश के मौके हैं। अब फार्मा सेक्टर के लिए हालात बेहतर हो गए हैं। सीमेंट कंपनियों के वैल्युएशन भी बेहतर हैं। सरकारी योजनाओं से सीमेंट की डिमांड बढ़ेगी। होटल, मनोरंजन, एविएशन में भी निवेश के मौके हैं। सीमेंट, फार्मा में ऊपरी स्तर से काफी गिरावट आ चुकी है। ऑटो और कंज्युमर शेयर भी अच्छे लग रहे हैं।
If you want more information regarding the Market News & many other tips like share market tips, investing in stocks, share trading tips, commodity tips,mcx tips, intraday trading tips, stock market investment, equity tips, nifty tips, Best Stock Advisor, Best Advisory Company.
Call On This Number: 7909300201

ThankYou For Sharing Market Information,We Also Provide Free Tips In Stock Market.How To Get Profit In Share Market?Know More...
ReplyDelete
ReplyDeleteIndia's leading stock exchanges BSE and NSE have received the securities market regulator SEBI's approval to offer platforms for commodity derivatives trade from October 1, 2018.
Capitalstars