Best Advisory Company;awaaz-estimates-bajaj-finance-bajaj-finserv-kotak-mahindra-bank-news-by-finetech-research
आवाज़ अनुमानः बड़े नतीजों का दिन
बाजार में कल बड़े नतीजों का दिन है। निफ्टी की तीन कंपनियां बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और कोटक महिंद्रा बैंक अपने तिमाही नतीजे पेश करेंगे। साथ ही एबी मनी, एबीबी, डीबी कॉर्प, जीएनए एक्सेल्स, आरबीएल बैंक और स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज जैसी मिडकैप कंपनियां भी अपने नतीजों का एलान करेंगी। कैसे रह सकते हैं कंपनियों के नतीजे आइए जानते हैं -
बजाज फाइनेंस
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में बजाज फाइनेंस का मुनाफा 38.8 फीसदी बढ़कर 835.4 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में बजाज फाइनेंस का मुनाफा 602 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में बजाज फाइनेंस की ब्याज आय 30.5 फीसदी बढ़कर 2,723.4 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में बजाज फाइनेंस की ब्याज आय 2,087 करोड़ रुपये रही थी।
बजाज फिनसर्व
बजाज फिनसर्व के नतीजों में लाइफ इंश्योरेंस कारोबार की ग्रोथ पर नजर होगी। साथ ही जनरल इंश्योरेंस कारोबार की ग्रोथ पर भी नजर होगी।
कोटक महिंद्रा बैंक
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 26.9 फीसदी बढ़कर 1,158.3 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 912.8 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की स्टैंडअलोन ब्याज आय 30.5 फीसदी बढ़कर 2,723.4 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की स्टैंडअलोन ब्याज आय 2,245.6 करोड़ रुपये रही थी।
आरबीएल बैंक
सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में आरबीएल बैंक का मुनाफा 33 फीसदी बढ़कर 173 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में आरबीएल बैंक का मुनाफा 130.1 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में आरबीएल बैंक की ब्याज आय 43.5 फीसदी बढ़कर 505.5 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में आरबीएल बैंक की ब्याज आय 352.2 करोड़ रुपये रही थी।
If you want more information regarding the Market News & many other tips like share market tips, investing in stocks, share trading tips, commodity tips,mcx tips, intraday trading tips, stock market investment, equity tips, nifty tips, Best Stock Advisor, Best Advisory Company.
Call On This Number: 7909300201

Comments
Post a Comment