Equity Tips; interglobe-aviation-falls-to-16-months-low-investors-lost-over-rs-4300-cr-by-finetech-research


साल भर की कमाई मिनटों में गंवाई, IndiGo का शेयर 16 महीने के लो पर लुढ़का, निवेशकों के डूब 4300 करोड़

BSE पर शेयर IndiGo का शेयर 11.27 फीसदी टूटकर 891.10 रुपए के भाव पर आ गया।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo को चलाने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation)  ने निवेशकों को तगड़ा झटका दिया। InterGlobe Aviation के शेयर में गिरावट से निवेशकों ने अपनी साल भर की कमाई मिनटों में गंवा दी है। शेयर में गिरावट जून तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का प्रॉफिट 97 फीसदी घटने की वजह से आई है। पहली तिमाही में प्रॉफिट में बड़ी गिरावट से शेयर टूटकर 16 महीने के निचले स्तर पर आ गया। शेयर में गिरावट से कुछ मिनटों के कारोबार में निवेशकों के 4300 करोड़ रुपए से ज्यादा डूब गए।

प्रॉफिट में गिरावट की वजह

पहली तिमाही में InterGlobe Aviation का नेट प्रॉफिट 96.6 फीसदी घटकर 27.8 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का प्रॉफिट गिरने के पीछे खराब ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस, फ्यूल और मेंटेनेंस का खर्च बढ़ना और फॉरेन एक्सचेंज में नुकसान जैसे कारण हैं। मार्केट शेयर के लिहाज से यह देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है।

16 महीने के लो पर इंडिगो का शेयर

जून तिमाही में InterGlobe Aviation का प्रॉफिट गिरने की वजह से मंगलवार को शेयर में बड़ी गिरावट आई। बीएसई पर शेयर 11.27 फीसदी टूटकर 891.10 रुपए के भाव पर आ गया, जो 16 महीने का निचला स्तर है। 16 मार्च 2017 को इंडिगो के शेयर का यह भाव था।

निवेशकों के डूबे 4,300 करोड़ रु

शेयर में आई कमजोरी से कुछ मिनटों के कारोबार में इंडिगो के निवेशकों 4,300 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ। सोमवार के बंद भाव पर कंपनी की मार्केट कैप 38,735.47 करोड़ रुपए थी। वहीं मंगलवार को 16 महीने के निचले स्तर पर शेयर के फिसलने से मार्केट कैप घटकर 34,371 करोड़ रुपए हो गई। इस तरह मिनटों में निवेशकों को 4,364.47 करोड़ रुपए डूब गए।

If you want more information regarding the Market News & many other tips like share market tips, investing in stocks, share trading tips, commodity tips,mcx tips, intraday trading tips, stock market investment, equity tips, nifty tips, Best Stock Advisor, Best Advisory Company.


       Call On This Number: 7909300201       

Comments