Equity Tips; kunj-bansal-on-markets-sectors-by-finetech-research


चिंता का माहौल जरूर, नहीं आएगी बड़ी गिरावट

बाजार की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ से सार्थी ग्रुप के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर, कुंज बंसल ने कहा कि घरेलू बाजारों के लिए ग्लोबल बाजार से निगेटिव ट्रेंड निकल कर आ रहे हैं। खासकर ट्रेड वॉर को लेकर चिंता ज्यादा नजर आ रही है। साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में तेजी भी भारत के लिए दबाव बनाने का काम कर सकता है।
देश में मॉनसून की चाल बेहतर होने की उम्मीद से भारतीय बाजारों को थोड़ा सहारा जरूर मिल सकता है। इसके अलावा नोटबंदी और जीएसटी का असर लगभग खत्म होने के बाद कंपनियों के नतीजों में सुधार दिख सकता है। वहीं आर्थिक आंकड़ों को लेकर थोड़ी चिंता है। लिहाजा इन सभी संकेतों को देखकर लगता है कि भारतीय बाजारों में ना ज्यादा तेजी का रुझान होगा और ना ज्यादा गिरावट ही आएगी।

ट्रेडर्स के लिए बाजार का मौजूदा माहौल थोड़ा मुश्किल भरा है। वहीं निवेशकों के लिए भी निराशा का माहौल जरूर है। खासकर मिडकैप शेयरों की पिटाई से निवेशकों को ज्यादा निराशा हुई है। फिर भी मौजूदा माहौल में हाउसिंग फाइनेंस और टेक्सटाइल कंपनियों में निवेश का अच्छा मौका नजर आ रहा है। इन कंपनियों के शेयरों में मध्यम अवधि के लिए निवेश करने की सलाह होगी।

If you want more information regarding the Market News & many other tips like share market tips, investing in stocks, share trading tips, commodity tips,mcx tips, intraday trading tips, stock market investment, equity tips, nifty tips, Best Stock Advisor, Best Advisory Company.


Call On This Number: 7909300201

Comments

Post a Comment