सुधर रही है सेहत, फार्मा सेक्टर का हेल्थ चेक-अप
आज निफ्टी की दो फार्मा कंपनियों सिप्ला और ल्यूपिन के नतीजे आने वाले हैं। डॉ रेड्डीज के नतीजे पहले ही आ चुके हैं जो काफी अच्छे रहे हैं। और, आगे के लिए भी बाजार फार्मा कंपनियों से अच्छे नतीजों की उम्मीद कर रहा है।
साल दर साल आधार पर पहली तिमाही में डॉ रेड्डीज का मार्जिन 10.1 फीसदी से बढ़कर 21.7 फीसदी रहा है। मर्क का मार्जिन 8.7 फीसदी से बढ़कर 23 फीसदी रहा है। डिवीज लैब का मार्जिन 29.8 फीसदी से बढ़कर 35.4 फीसदी रहा है। मार्कसंस फार्मा का मुनाफा 72 फीसदी बढ़कर 24.8 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में वॉकहार्ट का एबिटडा 4.45 करोड़ रुपये के मुनाफे में रहा है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में वॉकहार्ट का एबिटडा 60 करोड़ रुपये के घाटे में रहा था।
दरअसल वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में जीएसटी की वजह से फार्मा कंपनियों पर निगेटिव असर दिखा था। अब, फार्मा कंपनियों के लिए घरेलू बाजार तेजी से बढ़ रहा है। जीएसटी लागू होने के बाद से बिजनेस बढ़ा है। 4-5 तिमाहियों बाद फार्मा कंपनियों के अमेरिकी कारोबार में सुधार देखने को मिला है। साथ ही वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में फार्मा कंपनियों की ओर से अच्छे लॉन्च देखने को मिले हैं।
If you want more information regarding the Market News & many other tips like share market tips, investing in stocks, share trading tips, commodity tips,mcx tips, intraday trading tips, stock market investment, equity tips, nifty tips, Best Stock Advisor, Best Advisory Company.
Call On This Number: 9644407740

Thank you for sharing market information,
ReplyDeleteI m here provide free trial in share market in all segments
For more information Visit-
http://livestockmarkettips.blogspot.com/2018/08/150-ril-hdfc.html