सेंसेक्स टुडे | शेयर बाजार: सुस्त आगाज, दिलीप बिल्डकॉन 10% चढ़ा
Equity Tips
शेयर बाजारों में गुरुवार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई. बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेपो रेट बढ़ा दिया. इससे भविष्य में ब्याज दरें बढ़ने के डर से बाजार गिरकर बंद हुए थे.
घरेलू बाजार में दिग्गज शेयरों में बिकवाली ने भी बाजार के सेंटिमेंट को कमजोर किया. रिलायंस इंडस्ट्रीज को पछाड़ टीएसीएस फिर से सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है.
सुबह 9.30 बजे, बीएसई सेंसेक्स 112 अंक या 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 37,416 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया. वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स भी 32 अंक या 0.28 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,315 पर रिकॉर्ड किया गया. भारत का जोखिम सूचकांक 1.41 फीसदी गिरा.
बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला. डावो जोन्स 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबिक एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.10 फीसदी की कमजोरी दिखाई. नेस्डेक कंपोजिट 0.46 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ.
इसे भी पढ़ें: लगातार बढ़ रहा है इन कंपनियों का मार्जिन, क्या आप करेंगे निवेश?
विभिन्न सेक्टर्स की बात करें, तो निफ्टी ऑटो इंडेक्स सबसे ज्यादा टूटा. निफ्टी ऑटो इंडेक्स ने 1.63 फीसदी तक का गोता लगाया. इसके बाद मेटल और सरकारी बैंकों के सूचकांकों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई.
बीएसई सेंसेक्स पर वेदांता के शेयर 2.20 फीसदी लुढ़क कर 213.35 रुपये तक पहुंचे. टाटा स्टील के शेयर 2.06 फीसदी की गिरावट के साथ 543.25 रुपये के हो गए. टाटा मोटर्स, एचडीएफसी और मारुति सुजुकी के शेयर क्रमश: 1.62 फीसदी, 1.15 फीसदी और 1.13 फीसदी तक लुढ़के.
हालांकि, पावर ग्रिड के शेयरों ने 1.20 फीसदी की बढ़त के साथ 186.25 रुपये का स्तर हासिल किया. सन फार्मा के शेयर 1.07 फीसदी की तेजी के साथ 591.95 रुपये तक पहुंचे. कोल इंडिया, ओएनजीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर क्रमश: 1.02 फीसदी, 0.99 फीसदी और 0.73 फीसदी चढ़े.
दिलीप बिल्डकॉन के शेयरों ने 10 फीसदी तक की छलांग लगाई. खबर है कि कंपनी को अतिरिक्त निगरानी मापदंड (एएसएम) की सूची से बाहर कर दिया गया है. इसके अलावा वेन्कीज, भंसाली इंजीनियरिंग और गोवा कार्बन समेत 13 कंपनियों को इस सूची से बाहर कर दिया गया है.
If you want more information regarding the Market News & many other tips like share market tips, investing in stocks, share trading tips, commodity tips,mcx tips, intraday trading tips, stock market investment, equity tips, nifty tips, Best Stock Advisor, Best Advisory Company.
Call On This Number: 9644407740
Oil prices rose on Friday, as traders focused on U.S. sanctions against Iran’s crude exports that are set to start next month to tighten global markets.
ReplyDeleteCapitalstars