कमोडिटी बाजार में आज क्या हो रणनीति
इस महीने के अंतिम हफ्ते में अमेरिका में फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ा सकता है। ऐसे में डॉलर फिर से संभलना शुरू हो गया है। वहीं अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर और गहराने की आशंका है। ऐसे में ग्लोबल कमोडिटी मार्केट पर बड़ा असर पड़ा है। ग्लोबल मार्केट में सोना फिर से 1200 डॉलर के नीचे फिसल गया है। जबकि चांदी में भी करीब 0.5 फीसदी नीचे कारोबार हो रहा है। दरअसल पिछले हफ्ते लंदन मेटल एक्सचेंज पर बेस मेटल में भारी गिरावट आई थी जो आज भी जारी है। कॉपर का दाम 6 हजार डॉलर के नीचे है जो पिछले 1 हफ्ते का निचला स्तर है। जबकि निकेल पिछले 8 महीने के निचले स्तर पर आ गया है।
इस बीच ओपेक का उत्पादन बढ़ने के अनुमान से कच्चे तेल में ऊपरी स्तर से दबाव दिख रहा है। लेकिन ईरान के क्रूड पर अमेरिकी पाबंदी की आशंका से गिरावट ज्यादा नहीं है। आज डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती आई है और 1डॉलर की कीमत सत्तर रुपए अस्सी पैसे के पास है।
निवेश सलाह
कपाल खली एनसीडीईएक्स (सितंबर वायदा): खरीदें - 1650, स्टॉपलॉस - 1604 लक्ष्य - 1704
कैस्टरसीड एनसीडीईएक्स (सितंबर वायदा): खरीदें - 4630, स्टॉपलॉस - 4569 लक्ष्य - 4720
सोना एमसीएक्स (अक्टूबर वायदा): खरीदें - 29908 , स्टॉपलॉस - 29812 लक्ष्य - 30100
नैचुरल गैस एमसीएक्स (सितंबर वायदा): खरीदें - 204.90, स्टॉपलॉस - 201.10, लक्ष्य - 210.60
एल्यूमीनियम एमसीएक्स (सितंबर वायदा): खरीदें -149.05, स्टॉपलॉस - 147.15, लक्ष्य - 151.90
If you want more information regarding the Market News & many other tips like share market tips, investing in stocks, share trading tips, commodity tips,mcx tips, intraday trading tips, stock market investment, equity tips, nifty tips, Best Stock Advisor, Best Advisory Company.
Call On This Number: 9744407740
#Commoditytips #Equitytips #Niftytips #BSEtips #NCDEXtips #MCXtips #Stocktips #Basemetaltips #intradaytips
ReplyDeletehttp://livestockmarkettips.blogspot.com/2018/09/share-tips-38916-11750.html